मीरजापुर
सिटी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा जिउती में स्थित सनबीम कॉन्वेंट स्कूल में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व बड़े ही श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महर्षि वेदव्यास को नमन करते हुए गुरु-शिष्य परंपरा को याद किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उपस्थित सभी गुरुजनों का माल्यार्पण कर, तिलक लगाकर गुरु पूजन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को गुरु पूर्णिमा के महत्व और महर्षि वेदव्यास के योगदान के बारे में विस्तार से बताया। शिक्षकों ने कहा कि गुरु ही शिष्य को अज्ञानता के अंधकार से निकालकर ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाता है। गुरु के बिना जीवन में सफलता की कल्पना भी नहीं की जा सकती।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रबंधक स्नेहा, शिक्षिका अंजली, अन्नू, प्रतिमा, शिल्पा, रानी तथा शिक्षक संजय, सुरेंद्र सहित समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।









