चन्दौली
संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक, सहकारिता सोमी सिंह की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक आई 0टी 0आई0 कॉलेज, चन्दौली में आयोजित की गई। बैठक में सहकारिता विभाग एवं सहकारी संस्थाओं के कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
बैठक में उर्वरकों की उपलब्धता एवं बिक्री, एनसीडी पोर्टल के अद्यतन की स्थिति, अल्पकालीन कृषि ऋण वितरण एवं वसूली, पशुपालक एवं मत्स्य पालकों को ऋण वितरण, सहकारी बैंकों में जमा की स्थिति, पैक्स के कंप्यूटरीकरण, “सहकार से समृद्धि” योजनाओं की प्रगति, गेहूँ खरीद एवं अवशेष सीएमआर, पैक्स गोदामों के निर्माण एवं मरम्मत, समितियों के निरीक्षण, तथा संतुलन पत्र एवं ऑडिट एवं जीएसटी सहित विभिन्न बिंदुओं की बिंदुवार समीक्षा की गई।
संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक महोदय ने अधिकारियों एवं सचिवों को निर्देशित किया कि किसानों को नियमानुसार एवं पारदर्शी ढंग से उर्वरकों का वितरण सुनिश्चित करें तथा शासन की योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता, चन्दौली, बिपिन सिंह, अपर जिला सहकारी अधिकारी, नीरज आनन्द, मुकेश श्रीवास्तव, कृष्णकांत राय, अरुण सिंह, शशी सौरभ, समस्त सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता), जिला सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक तथा जनपद की समस्त पैक्स के सचिव उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सहकारिता आंदोलन को और अधिक सुदृढ़ एवं किसान हितैषी बनाने के लिए सभी अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।










Users Today : 5
Users This Year : 24684
Total Users : 37277
Views Today : 7
Total views : 73315