लोहता
लोहता क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने और कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए रविवार को थाना लोहता परिसर में क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों की परेड कराई गई। परेड की अगुवाई थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय ने की। इस दौरान सभी हिस्ट्रीशीटरों (HS) को शपथ दिलाई गई। शपथ में उन्होंने कहा कि वे भविष्य में किसी भी प्रकार के गलत एवं आपराधिक कार्य में संलिप्त नहीं होंगे। गलत कार्यों का त्याग कर कानून का पालन करते हुए
अपना जीवन यापन करेंगे तथा अपने व्यवसाय एवं कार्यों पर ध्यान केंद्रित करेंगे। सूत्रों के अनुसार परेड में शामिल हिस्ट्रीशीटरों में वार्ड 52 लोहता के पार्षद पति प्रतिनिधि शमीम नोमानी का नाम भी शामिल है। हाल ही में दिल्ली के जंतर मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान भी इनके द्वारा नारेबाजी किए जाने की चर्चा है।
थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय ने हिस्ट्रीशीटरों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति दोबारा आपराधिक गतिविधियों में लिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट सहित कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।











Users Today : 5
Users This Year : 24723
Total Users : 37316
Views Today : 5
Total views : 73443