वाराणसी
पुलिस आयुक्त द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा के कुशल नेतृत्व में,थाना सिगरा के एण्टी रोमिया टीम थाना सिगरा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ महिलाएं पिलर न0 57 से 60 के पास से गुजरने वाले राहगीरों व जनता के लोगों को अश्लील इशारा करके परेशान कर रही हैं ।
उक्त सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सिगरा के निर्देश पर एण्टी रोमिया टीम सिगरा द्वारा घटना स्थल पर पहुँच कर जानकारी किया गया तो जनता से प्राप्त सूचना सही पायी गयी मौके से 02 अभियुक्तागण 1. उम्र करीब 42 वर्ष, 2. उम्र करीब 28 वर्ष को गिरफ्तार करते हुए थाना सिगरा पर मु0अ0सं0- 0327/2026 धारा 296 बीएनएस पंजीकृत किया गया ।
उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सिगरा पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्तागण का विवरण-
1. उम्र करीब 42 वर्ष ।
2. उम्र करीब 28 वर्ष ।
गिरफ्तारी स्थल व दिनांकः- दिनांक 24/07/2026, स्थान– पिलर न0 57 से 60 के पास कैण्ट स्टेशन के सामने थाना क्षेत्र सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. म0उ0नि0 काजोल सिंह प्रभारी एण्टी रोमिया टीम थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।
2. म0का0 ऋतम्भरा यादव एण्टी रोमिया टीम थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।
3. का0 अभिषेक शर्मा एण्टी रोमिया टीम थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।
4. रि0म0 का0 छाया एण्टी रोमिया टीम थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।
5. रि0म0का0 मंदाकिनी एण्टी रोमिया टीम थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।











Users Today : 0
Users This Year : 24718
Total Users : 37311
Views Today :
Total views : 73438