चन्दौली कन्दवा
सैयदराजा विधानसभा भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मलेन का आयोजन बुधवार को खजरा स्थित निजी विद्यालय में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत धर्मेंद्र सिंह सदस्य विधान परिषद व सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने संयुक्त रुप से श्यामा प्रसाद मुखर्जी,भारत माता व पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया गया।
सम्मेलन मे बूथ अध्यक्ष,शक्ति केंद्र संयोजक, सेक्टर प्रभारी,मंडल पदाधिकारी को आगामी चुनाव में अपनी ताकत दिखलाते हुए मेरा बूथ सबसे मजबूत को सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।

मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि बूथ अध्यक्ष की जिम्मेदारी है कि गांवो में बने बूथ को मजबूत करे।इसके लिए बूथ अध्यक्ष को पूरी ईमानदारी से कार्य को अंजाम देना होगा।संगठन की मजबूती से ही पार्टी को जीत सुनिश्चित कराया जा सकता है।
पार्टी विकास को ही मुख्य मानकर प्रदेश व देश की समस्याओं को दूर करने का प्रयास कर रही है।गांवो की समस्याओं को दूर कर ही विकास को अमलीजामा पहनाया जा सकता है।
विधायक सुशील सिंह ने कहा कि प्रत्येक बूथ को मजबूती देने के लिए बूथ अध्यक्ष को सुनियोजित तैयारी करनी होगी।यदि आपका बूथ मजबूत है तो आपको चुनाव में कोई मात नहीं दे सकता है।आज भाजपा की ताकत कार्यकर्ताओं के बल पर है।बूथ अध्यक्ष की
जिलाध्यक्ष काशी नाथ सिंह ने कहा कि बूथ अध्यक्ष जीवन भर बिना किसी लालच के सेवा का संकल्प लेकर काम करता है।यह पार्टी के लिए देवतुल्य के समान है।समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजना का लाभ मिलना ही विकास की श्रेणी में रख सकते है।
नए मतदाताओं को जोड़कर उनका सम्मान करने का काम करे।हमारा संघर्ष ही जीवन है।युवाओं व मातृ शक्ति को पार्टी में जोड़ने का काम करे।आज पार्टी इस बुलंदी पर पहुंचा है तो आप सभी के संघर्ष व सहयोग का परिणाम है।
इस मौके पर धानापुर ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह,देवेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष काशी नाथ सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश सिंह,जिला महामंत्री सुजीत जायसवाल, हरिवंश उपाध्याय, सेक्टर प्रभारी राणा सिंह,राजेश जायसवाल,परमानंद सिंह, मंडल अध्यक्ष चंद्रभान मौर्य,रमेश द्विवेदी, इंद्रजीत बिंद,विपिन सिंह,पवन सिंह,भगवती तिवारी, हृदय नारायण तिवारी,निधि खरवार, सत्यवान मौर्य, अमित गुप्ता, विकास गुप्ता, दिलीप त्रिशूलिया आदि रहे।










Users Today : 34
Users This Year : 24873
Total Users : 37466
Views Today : 70
Total views : 73702