नृपेन्द्र, अपर पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन के निर्देशन में जनसुरक्षा एवं निर्बाध यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गोमती ज़ोन के समस्त थाना क्षेत्रों में विशेष प्रवर्तन अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 11.07.2026 को समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्गों, राज्य मार्गों तथा अन्य प्रमुख मार्गों पर व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने, अवैध पार्किंग, गलत दिशा में वाहन संचालन, ओवरस्पीडिंग तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तनात्मक एवं विधिक कार्रवाई की गई। साथ ही सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटवाकर यातायात को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने की कार्रवाई भी सुनिश्चित की गई।
समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि राष्ट्रीय एवं राज्य मार्गों पर गलत ढंग से खड़े अथवा संचालित वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार चालान एवं आवश्यकतानुसार सीज की कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे अवैध पार्किंग को पूर्णतः प्रतिबंधित कराया जाए, जिससे यातायात बाधारहित एवं सुरक्षित बना रहे।
अभियान के दौरान कुल 259 वाहनों का चालान एवं 14 वाहनों के विरुद्ध सीज/अन्य विधिक कार्रवाई की गई, जिनमें—
* 82 वाहनों का चालान गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन चलाने पर किया गया।
* बिना नंबर प्लेट संचालित 3 वाहनों का चालान तथा 14 वाहनों को सीज कर विधिक कार्रवाई की गई।
* 81 वाहनों का चालान अवैध पार्किंग के संबंध में किया गया।
* 93 वाहनों का चालान निर्धारित गति सीमा से अधिक गति (ओवरस्पीडिंग) से वाहन चलाने पर किया गया।
अपर पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन द्वारा निर्देशित किया गया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। साथ ही निर्देशों के अनुपालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
गोमती ज़ोन पुलिस आमजन से भी यातायात नियमों का पालन करने एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील करती है।











Users Today : 9
Users This Year : 24727
Total Users : 37320
Views Today : 20
Total views : 73458