थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 10.07.2026
को एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादिनी की पुत्री के साथ दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मड़िहान पर मु0अ0सं0-166/2026 धारा 70(2),351(3) बीएनएस व 5j(ii)/6 पाक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
औंधे अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त महिला सम्बन्धित अपराध की घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में घटना से सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक मड़िहान को निर्देश दिये गये ।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना मड़िहान पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा उपरोक्त में पतारसी-सुरागरसी एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः 11.07.2026 को उप निरीक्षक विनोद कुमार मय पुलिस टीम द्वारा घटना से सम्बन्धित नामजद अभियुक्तों
1. सुनील कुमार पुत्र भखेडू निवासी मटिहानी थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर व 2. मुकेश कुमार पुत्र विजय शंकर निवासी कैलहट थाना चुनार जनपद मीरजापुर को अन्तर्गत 70(2),351(3) बीएनएस व 5j(ii)/6 पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।









Users Today : 41
Users This Year : 24769
Total Users : 37362
Views Today : 64
Total views : 73523