पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के क्रम में आज दिनांक 10.07.2026 को थाना फूलपुर पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र, संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर सुरही अंडरपास के पास से हाईवे पर खड़े ट्रकों के टायर चोरी करने की योजना बना रहे 03 अभियुक्तों अवधेश उर्फ आर्यन कुमार पुत्र लखन्दर प्रसाद, अमित यादव पुत्र राकेश यादव एवं इन्द्रजीत राजभर पुत्र रामरक्षा को गिरफ्तार उनके पास से 01 अदद टायर खोलने वाला पाना एवं घटना में प्रयुक्त आटो बरामद किया गया।
घटना में प्रयुक्त तीन पहिया वाहन संख्या UP65LT3876 को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के अंतर्गत सीज किया गया। उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0 210/2026, धारा 313 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे आपस में मित्र हैं तथा संगठित होकर तीन पहिया वाहन संख्या UP65LT3876 (आटो) से विभिन्न थाना क्षेत्रों में घूम-घूमकर रेकी करते थे। इसके उपरांत रात्रि के समय हाईवे पर खड़े ट्रकों एवं अन्य वाहनों के टायर चोरी कर उन्हें कम कीमत पर बेच देते थे तथा प्राप्त धनराशि आपस में बांट लेते थे। घटना के दिन भी वे औद्योगिक क्षेत्र करखियांव में टायर चोरी की योजना बनाकर रेकी कर रहे थे, तभी पुलिस टीम द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1. अवधेश उर्फ आर्यन कुमार पुत्र लखन्दर प्रसाद, निवासी सी-399, आदर्श नगर, महमूरगंज, थाना भेलूपुर, जनपद वाराणसी; हाल पता- ग्राम सीतापुर, थाना बड़ागांव, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 23 वर्ष।
2. अमित यादव पुत्र राकेश यादव, निवासी ग्राम कोईरीपुर मोड़, थाना बड़ागांव, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 23 वर्ष।
3. इन्द्रजीत राजभर पुत्र रामरक्षा, निवासी ग्राम खरगपुर, थाना सिंधोरा, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 19 वर्ष।
आपराधिक इतिहास
अवधेश उर्फ आर्यन कुमार के विरुद्ध
1. मु0अ0सं0 469/2024, धारा 303(2) बीएनएस, थाना भेलूपुर, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी।
2. मु0अ0सं0 470/2024, धारा 303(2) बीएनएस, थाना भेलूपुर, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी
3. मु0अ0सं0 471/2024, धारा 303(2) बीएनएस, थाना भेलूपुर, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी।
बरामदगी का विवरण
• 01 अदद टायर खोलने वाला पाना।
• तीन पहिया वाहन संख्या UP65LT3876
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
• उ0नि0 अमित कुमार पाण्डेय, चौकी प्रभारी औद्यौगिक क्षेत्र थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।
• उ0नि0 राम सिंह यादव, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी। ।
• का0 रविशंकर भारद्वाज थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी। ।
• रि0का0 संजय सरोज थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।
• रि0का0 ज्ञानू सिंह थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।







