दिनांक 10.07.2026 को अनुमंडल पदाधिकारी सदर मोतिहारी निशांत सिहारा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित राधाकृष्णन सभागार में अनुमण्डल स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। सर्व प्रथम अनुमण्डल पदाधिकारी के द्वारा उपस्थित सभी जन प्रतिनिधियों का स्वागत किया गया।
बैठक में बताया गया कि वर्तमान में जुलाई माह के खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है। लगभग 45% लाभुकों के बीच खाद्यान्न का वितरण कर लिया गया है।

अभी तक 99.8%, लाभार्थियों का आधार सिडिंग एवं 87% लाभुकों का E-KYC पूरा कर लिया गया है। उपस्थित जन प्रतिनिधियों में माननीय संसद के प्रतिनिधि सह उप महापौर के द्वारा कहा गया कि राशन कार्ड से कुछ लोगों का नाम कट गया है जिन्हें जोड़ा जाना चाहिए। अनुमण्डल पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि पात्र लाभुको का नाम जोड़ने एवं नये राशन कार्ड के निर्माण की प्रक्रिया सतत चलती रही है।
पिछले कुछ समय से विभागीय वेबसाइट में अपडेटन की प्रक्रिया चलने के कारण राशन कार्ड का निर्माण बाधित है, अपडेशन की प्रक्रिया पूर्ण होते ही नाम जोड़ने एर्व नया राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया पुनः प्रारम्भ कर दी जाएगी। अनुमण्डल पदाधिकारी के द्वारा पंचायतों में होने वाले सहयोग शिविर की भी जानकारी दी गयी।











Users Today : 15
Users This Year : 24704
Total Users : 37297
Views Today : 71
Total views : 73402