जलालपुर, अम्बेडकर नगर
तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में श्री नव दुर्गा काँवरिया मण्डल निःशुल्क सेवा समिति, जलालपुर के अध्यक्ष सोनू गौड़ तथा संरक्षक विकाश निषाद ने काँवड़ यात्रा-2026 के सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित संचालन को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से समिति ने नगपुर से जी.जी.आई.सी. स्कूल, जलालपुर तक के मार्ग तथा सलाहदीपुर चौराहे से सुरहुरपुर मार्ग की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की। समिति का कहना है कि दोनों मार्ग लंबे समय से जर्जर अवस्था में हैं, जिससे काँवरियों के आवागमन में कठिनाई हो सकती है।
समिति ने बताया कि प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी श्री नव दुर्गा काँवरिया मण्डल निःशुल्क सेवा समिति द्वारा पवित्र काँवड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 11 अगस्त 2026 को जल भरने के बाद नगर भ्रमण एवं विश्राम का कार्यक्रम श्री दुर्गा मंदिर, जलालपुर में होगा। इसके बाद 12 अगस्त 2026 को प्रातः 11 बजे काँवड़ यात्रा श्री दुर्गा मंदिर से श्री काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग के लिए रवाना होगी तथा 17 अगस्त 2026 को विधि-विधान के साथ जलाभिषेक किया जाएगा।
समिति ने यह भी अवगत कराया कि निर्धारित तिथियों के अनुसार नगपुर से भी प्रत्येक वर्ष काँवड़ यात्रा निकाली जाती है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए मार्गों की शीघ्र मरम्मत कराए जाने की मांग की गई है।











Users Today : 0
Users This Year : 24728
Total Users : 37321
Views Today :
Total views : 73459