दावत-ए-इस्लामी हिंद के फलाही शोबा (जी एनआरएफ)के तत्वावधान में पूरे हिंदुस्तान में बड़े पैमाने पर शजरकारी मुहिम यानी पौधारोपण अभियान का आगाज किया गया। शुक्रवार को गोपीगंज में इस मुहिम की शुरुआत जामा मस्जिद के बाहर की गई। इस दौरान उद्यान विभाग के सहयोग से पांच सौ फलदार पौधे वितरित किए गए।
इस मुहिम का मुख्य मकसद पर्यावरण को बेहतर बनाना, प्रदूषण को कम करना और देश को ज़्यादा हरा-भरा और शादाब बनाना है।
गरीब नवाज रिलिफ फाउडेशन (जीएनआरएफ) के जिम्मेदारों ने बताया कि मुहिम के दौरान विभिन्न शहरों, कस्बों, स्कूलों, कालेजों, सड़कों के किनारे और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर हजारों सायादार और फलदार पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही पौधों की हिफाज़त, देखभाल और पानी देने का भी इंतजाम किया जाएगा, ताकि वे बड़े होकर मजबूत दरख़्त बन सकें।
कार्यक्रम में मौजूद ज़िम्मेदारों ने कहा कि दरख़्त हमारी ज़िंदगी, सेहत और साफ माहौल के लिए बेहद ज़रूरी हैं। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे इस मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और कम से कम एक पौधा लगाकर पर्यावरण की बेहतरी में अपना योगदान दें।
इस अवसर पर इस्लाम के आख़िरी पैगंबर हजरत मुहम्मद मुस्तफा की हदीस भी सुनाई गई।
कार्यक्रम में आशिक अत्तारी, जामा मस्जिद के इमाम अनीस क़ादरी, गौस रजा अत्तारी, नियाज़ अत्तारी, हबीबुर रहमान अत्तारी, ग़ुलाम हबीब, मोहम्मद सैफ,अनस,खालिद, नुरुलैन व अन्य रहे।











Users Today : 28
Users This Year : 24717
Total Users : 37310
Views Today : 106
Total views : 73437