सकलडीहा
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर एडीएम रतनलाल वर्मा और एसडीएम कुंदन राज कपूर अधिकारियों के साथ फरियादियों की समस्या सुन रहे थे। इस दौरान राजस्व संबधित मामलों में हीला हवाली पर अधिकारियों कानूनगों और लेखपालों को हिदायत दिया। किसी प्रकार राजस्व संबधित रिपोर्ट समय से देने का निर्देश दिया।
इस मौके पर कुल 101 प्रार्थना पत्र में 10समस्याओं का निस्तारण कराया गया। एडीएम ने ब्लॉक रोड पर दो साल से पेयजल आपूर्ति बंद होने व हाइवे सड़क निर्माण के दौरान उखाड़े गये हैंडपंप को लगाये जाने के साथ पुलिस बूथ का निर्माण कराये जाने का निर्देश दिया।
इस मौके पर एडीशनल एसपी अनंत चन्द्रशेखर,तहसीलदार अनुराग सिंह,बीडीओ विजय सिंह,नायब तहसीदार राजेन्द्र प्रसाद,दिनेश चन्द्र शुक्ल,एसडीओ बिजली सियाराम यादव,एडीओ समाज कल्याण जगदीश यादव सहित अन्य रहे।











Users Today : 9
Users This Year : 24727
Total Users : 37320
Views Today : 20
Total views : 73458