चन्दौली डीडीयू नगर
क्षेत्र के मवई खुर्द में रविवार को समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा पीडीए (पिछड़ा, दलित एवं अल्पसंख्यक) समाज को एकजुट करने का आह्वान किया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी ब्लाक प्रमुख श्री बाबूलाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय, समान अवसर और संविधान की मूल भावना को मजबूत करने के लिए लगातार संघर्ष कर रही है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों और जनहितकारी कार्यक्रमों को आमजन तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक लोगों को पीडीए अभियान से जोड़ने की अपील की। समाजवादी शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष बैजनाथ यादव ने कहा कि शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के माध्यम से ही समाज में समानता और न्याय की भावना को मजबूत किया जा सकता है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से युवाओं और विद्यार्थियों को संविधान तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। वरिष्ठ सपा नेता प्रेमनाथ तिवारी ने कहा कि पीडीए अभियान समाज के सभी वर्गों को जोड़ने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ संगठन को मजबूत करें तथा जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाकर उनके समाधान के लिए संघर्ष करें।
इस मौके पर पूर्व सभासद अमरेश यादव, राजेश यादव, अनिल दाढ़ी, रामसेवक यादव, संजय भारती, अमरेश यादव, रामजी यादव, राजेंद्र, नरेश, सत्यनारायण, पन्नालाल प्रजापति, चांदनी चौहान, राजेश यादव, रणधीर यादव, अजीत यादव, पिंटू यादव, आनंद यादव, पुजारी लल्लन यादव, बिंदु यादव, किशुन यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।







