वाराणसी न्यूज:-
उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय संयुक्त सफाई कर्मचारी संघ रजिस्टर्ड के प्रदेश अध्यक्ष सोनचंद बाल्मीकि ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि संघ के कर्मठ संघर्ष शील प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष देव देवदास चौहान, व प्रदेश महामंत्री प्रभारी पश्चिम उत्तर प्रदेश सुखदेव सिंह बाल्मीकि के प्रयास से संघ को राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल के द्वारा संघ से उत्तर प्रदेश का संरक्षक होने की प्रबल सहमति प्रदान किये जाने पर संघ के सभी पदाधिकारी व सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष सोनचंद बाल्मीकि ने कहा कि हरदीप सिंह गिल के संरक्षक बनने से सफाई कर्मचारियों व सफाई मजदूरों की जाये मांग व समस्याओं को सरकार तक रखने व उसके निराकरण में सफलता मिलेगी।







