नौबस्ता पश्चिम वार्ड 65 पार्षद योगेन्द्र शर्मा यश के द्वारा भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 वीं जयंती पर कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। पार्षद योगेन्द्र शर्मा ने कहा कि मुखर्जी ने अपना जीवन भारत की एकता, सम्मान और प्रगति के लिए समर्पित कर दिया था। उन्होंने कहा कि मुखर्जी का जीवन शिक्षा, साहस और राष्ट्र सेवा के प्रति अटूट समर्पण से प्रेरित था।
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर भारत के सबसे असाधारण राष्ट्र-निर्माताओं में से एक को संपूर्ण देश नमन कर रहा है। उन्होंने भारतवर्ष की एकता अखंडता और प्रगति के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। शर्मा ने कहा कि मुखर्जी ने कई क्षेत्रों में योगदान किया। उन्होंने मुखर्जी को एक बेहतरीन विचारक और शिक्षाविद बताया, जिन्होंने नवाचार और भविष्योन्मुखी शिक्षा को बढ़ावा दिया।
उन्होंने कहा कि भारत के पहले उद्योग मंत्री के तौर पर मुखर्जी ने पारंपरिक क्षेत्रों और आजीविका के विकास को सुनिश्चित करते हुए औद्योगिक आत्मनिर्भरता की नींव रखी। उन्होंने कहा, जैसे जैसे हम विकसित भारत की अपनी यात्रा में आगे बढ़ रहे हैं, उनका दृष्टिकोण हमारा मार्गदर्शन करता रहता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बूथ 229 बूथ अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने की। इस दौरान मुख्य रूप से बूथ अध्यक्ष 230 विकास मेहरोत्रा आनन्द तिवारी सुनील झा राजेश शुक्ला विकास बाजपेई अनूप कुमार ऋतिक शर्मा भानु ठाकुर राजेश शुक्ला राजीव गुप्ता सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।











Users Today : 28
Users This Year : 24717
Total Users : 37310
Views Today : 106
Total views : 73437