चन्दौली सैदूपूर
क्षेत्र के ग्रामसभा बरहुआं के मौजा भटपुरवा में बीती रात चोरों ने एक पशुपालक के घर के बाहर बंधी भैंस चुरा ली। घटना से गांव में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, भटपुरवा निवासी पशुपालक लालचंद यादव रोज की तरह शाम को पशुओं को चारा खिलाने के बाद भैंस को घर के बाहर खूंटे से बांधकर सोने चले गए। रात करीब 2 बजे उन्हें कुछ आहट सुनाई दी। बाहर निकलकर देखा तो खूंटे से भैंस गायब थी।
लालचंद और उनके घर के लोगों ने तुरंत आसपास खोजबीन शुरू की, लेकिन भैंस का कहीं पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की।
पशुपालकों में दहशत
गांव में पशु चोरी की घटनाओं से पशुपालकों में डर का माहौल है।
पुलिस जांच में जुटी
सैदूपुर चौकी इंचार्ज अनिल कुमार पांडेय का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
ग्रामीणों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और रात में विशेष निगरानी की मांग की है ताकि पशुपालकों को नुकसान से बचाया जा सके।







