वाराणसी में 250 नई ई-बसों के संचालन के लिए ट्रांसपोर्टनगर में दूसरा डिपो और चार्जिंग स्टेशन बनाया जाएगा। करीब पांच एकड़ भूमि पर प्रस्तावित डिपो में 150 इलेक्ट्रिक बसों के खड़े होने की क्षमता होगी। यहां चार्जिंग और मेंटेनेंस की सुविधा भी मिलेगी। नगर निगम ने प्रस्ताव मंत्रालय को भेज दिया है। फिलहाल मिर्जामुराद में एक डिपो संचालित है।
वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड अभी 50 ई-बसों का संचालन करता है। ये बसें सुबह पांच बजे कैंट, बीएचयू, एयरपोर्ट, बाबतपुर, पिंडरा, फूलपुर, पड़ाव, पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर समेत कई रूटों पर चलती हैं। बसों में एसी, सीसीटीवी, पैनिक बटन जैसी सुविधाएं हैं। डिपो न होने से आवंटित 250 नई बसें शहर नहीं आ सकी थीं। नया डिपो बनने से यह समस्या दूर होगी।
ई-बसों के लिए मड़वा में बन रहे चार्जिंग स्टेशन का 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है। अगस्त से यह शुरू हो जाएगा। सारनाथ और परेड कोठी में दो नए चार्जिंग स्टेशन प्रस्तावित हैं। डीपीआर मुख्यालय भेजी गई है। नए डिपो के बाद शहर में ई-बसों की कुल











Users Today : 51
Users This Year : 24825
Total Users : 37418
Views Today : 89
Total views : 73618