सकलडीहा,
सकलडीहा कस्बा में बीते चार माह से मुस्लिम बस्ती की ताजिया मार्ग को उखाड़कर सीवर पाइप डालने का कार्य किया जा रहा है। आगामी 26 जून को मुहर्रम का पर्व है। ताजियादारों को ताजिया उठाकर ले जाने में समस्या खड़ी होगयी है। पीस कमेटी में समस्या का जिक्र होने के बाद भी ब्लॉक और पुलिस प्रशास के लोग अनजान बने हुए है। जबकि 24 जून तक मार्ग को पूरा कराये जाने का आश्वासन दिया गया था।
सकलडीहा कस्बा में मुहर्रम का पर्व काफी प्रसिद्ध है। यहां पर हिंदू मुस्लिम समाज के लोग एक साथ ताजिया उठाकर भाईचारा का संदेश देते है। सकलडीहा में एक दर्जन के करीब छोटी बड़ी ताजिया बैठाया जाता है। सोमवार की रात में मिट्टी लाने का कार्य किया जाता है। ताजिया मार्ग पर बीते चार माह से सीवर पाइप डालने के लिये सड़क को उखाड़कर सीवर पाइप डालने का कार्य किया जा रहा है। महज पांच सौ मीटर सीवर पाइप डालने के लिये कार्यदायी संस्था की ओर से घोर लापरवाही बरती जा रही है।
चार दिन शेष है। ताजिया बैठाये जाने के बाद ले जाने को लेकर समस्या गहरा गयी है। जबकि कार्यदायी ंसस्था की ओर से 24 जून तक पूरा कर दिये जाने का आश्वासन दिया गया था। मुस्लिम बस्ती के लोगों ने चेताया कि ताजिया मार्ग ठीक नहीं हुआ तो ताजिया को कर्बला तक ले जाने में गिर सकता है। ऐसे में ताजिया उठाना मुश्किल हो जायेगा। कोई दूसरा मार्ग नही है। इस बाबत कृष्ण मुरारी शर्मा डिप्टी एसपी मंगलवार को कार्यस्थल का निरीक्षण कर रास्ते को ठीक कराया जायेगा। जिससे ताजिया ले जाने में कोई समस्या न हो इसके लिये थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया है।









Users Today : 40
Users This Year : 24768
Total Users : 37361
Views Today : 63
Total views : 73522