लखनऊ।
5-कालिदास मार्ग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक शुरू हुई। बैठक में आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, मोहर्रम और NEET परीक्षा को लेकर सुरक्षा एवं प्रशासनिक तैयारियों की गहन समीक्षा की जा रही है।
बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल, अपर मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद, डीजीपी राजीव कृष्ण तथा एडीजी कानून-व्यवस्था एवं एसटीएफ प्रमुख अमिताभ यश सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं।
मुख्यमंत्री आवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, पुलिस कमिश्नर, एसएसपी और एसपी बैठक से जुड़े हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं अधिकारियों से जिलेवार फीडबैक लेकर सुरक्षा व्यवस्था, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी और आगामी आयोजनों की तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार बैठक में मोहर्रम के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने, NEET परीक्षा को निष्पक्ष एवं नकलविहीन संपन्न कराने तथा योग दिवस के भव्य आयोजन को लेकर विशेष दिशा-निर्देश दिए जा सकते हैं। प्रदेशभर में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए भी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री का स्पष्ट संदेश है कि आगामी सभी महत्वपूर्ण आयोजनों के दौरान सुरक्षा, व्यवस्था और जनसुविधाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।











Users Today : 28
Users This Year : 24717
Total Users : 37310
Views Today : 106
Total views : 73437