दिनांक 16.06.2026 को “ऑपरेशन क्लीन” अभियान के अंतर्गत थाना फूलपुर पर निरुद्ध माल मुकदमाती एवं सीज वाहनों की नीलामी प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई।
उक्त नीलामी प्रक्रिया प्रतीक कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त पिंडरा, गोमती ज़ोन, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर राजीव कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना फूलपुर, दिनेश राम, उपनिरीक्षक एवं एमटी शाखा तथा मुख्य आरक्षी अभिषेक कुमार उपस्थित रहे।
माननीय न्यायालय एसीजेएम-4/जेडी, वाराणसी के आदेश के अनुपालन में थाना स्थानीय पर निरुद्ध कुल 36 माल मुकदमाती एवं सीज वाहनों की नीलामी हेतु पूर्व में दैनिक समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कराया गया था।
नीलामी प्रक्रिया के दौरान कुल 36 माल मुकदमाती एवं सीज वाहनों का मूल्यांकन एवं बोली प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई, जिसमें सर्वाधिक बोली ₹4,75,000/- प्राप्त हुई। प्राप्त उच्चतम बोली के आधार पर नियमानुसार वाहनों की नीलामी सम्पन्न की गई।











Users Today : 0
Users This Year : 24718
Total Users : 37311
Views Today :
Total views : 73438