वाराणसी।
महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चेतगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने सोमवार को तेलियाबाग क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल एवं अपर पुलिस उपायुक्त वैभव बांगर के निर्देशन तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज शुभम कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला की टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी योगेश द्विवेदी पुत्र लक्ष्मी प्रकाश, निवासी रामनगर कस्बा, थाना गरौठा, जनपद झांसी को सृष्टि होम स्टे, तेलियाबाग के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया था कि आरोपी ने कमरे का दरवाजा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए चेतगंज थाने में धारा 64(1) एवं 127(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के दौरान आरोपी की तलाश की जा रही थी, जिसे सोमवार को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में
प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला, चौकी प्रभारी तेलियाबाग उपनिरीक्षक अली अतहर, उपनिरीक्षक संदीप चौरसिया, हेड कांस्टेबल राजविलास तथा कांस्टेबल किशन गौड़ शामिल रहे।
महिलाओं के खिलाफ अपराध पर सख्त कार्रवाई जारी, चेतगंज पुलिस का स्पष्ट संदेश— अपराधियों की जगह सिर्फ जेल।











Users Today : 28
Users This Year : 24717
Total Users : 37310
Views Today : 106
Total views : 73437