चन्दौली ताराजीवनपुर
पीडीए जन जागरण अभियान के तहत सोमवार को प्रभु मेमोरियल इंटर कॉलेज ताराजीवनपुर के प्रांगण में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी के मुख्य अतिथि विधायक प्रभु नारायण यादव ने पिछड़े, दलितों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं, किसानों और युवाओं से शोषितों-वंचितों के हितों को देखते हुए सपा की सरकार बनाने का आह्वान किया।
भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए इन्होंने कहा, “युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहा है। किसान बदहाली के कारण आत्महत्या करने को मजबूर है। महिलाओं के साथ अत्याचार-दुराचार हो रहा है। प्रदेश में अपराध का बोलबाला है। नौकरी से लेकर शिक्षा तक पिछड़ों दलितों के आरक्षण पर डाका डालने का काम किया जा रहा है।
इसको शिक्षित वर्ग बखुबी समझ रहा है। इसलिए अब पीडीए को एकजुट होकर सरकार बदलने की जरूरत है। 2027 का बड़ी लड़ाई है। भाजपा हर स्तर पर बेईमानी कर रही है। इसका कार्यकर्ताओं को डटकर सामना करना पड़ेगा। ईडी, सीबीआई और गुंडागर्दी के बल पर वोट चोरी करने का काम कर रहे हैं।
इस मौके पर रामजनम बागी एडवोकेट, लक्ष्मण पासवान, अनिल चौहान, घुरभारी चौहान, अरुण श्रीवास्तव, गोपी चौहान, प्रदीप गोंड, राजेश चौहान, मनोज कुमार, रामाश्रय पाल, जियाछु पासवान, धनंजय यादव, डॉ. राजकुमार यादव, राजकुमार पप्पू, सिपाही शर्मा, सिया राम,श्यामलाल गोंड,डा स्वामीनाथ, बंसराज यादव सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







