म्यांमार की युवती फर्जी पहचान के साथ भारत में रह रही थी, नेपाल के रास्ते थाईलैंड जाते समय गिरफ्तार
रक्सौल हरैया कस्टम चौक के समीप सुरक्षा एजेंसियों ने एक म्यांमार की महिला को गिरफ्तार किया है,
जो कथित तौर पर फर्जी भारतीय पहचान के सहारे भारत में रह रही थी। गिरफ्तार महिला की पहचान बुमा देवी के रूप में हुई है।
वह मन बहादुर बसनेट की पुत्री एवं माखांती, मित्कीना, यांगून, म्यांमार की निवासी बताई गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला का प्रेम प्रसंग भारत के मोहम्मद सद्दाम मंसूरी, पिता सिराजुल मंसूरी, निवासी वार्ड संख्या-09, रघुनाथ रसूलपुर, थाना मेजरगंज, जिला सीतामढ़ी से हुआ था।
दोनों ने कथित रूप से विवाह कर लिया था।
आरोप है कि विवाह के बाद महिला ने अपना आधार कार्ड बनवाकर नाम बदलकर अंजुम खातून रख लिया और उसी पहचान के आधार पर भारत में अवैध रूप से रह रही थी।
बताया जा रहा है कि महिला नेपाल के रास्ते थाईलैंड जाने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान हरैया कस्टम चौक के पास जांच के दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार महिला को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया गया है।
मामले में संबंधित एजेंसियां दस्तावेजों की सत्यता, पहचान और अन्य पहलुओं की गहन जांच कर रही हैं।











Users Today : 3
Users This Year : 24731
Total Users : 37324
Views Today : 6
Total views : 73465