जौनपुर
थाना जलालपुर में तैनात उपनिरीक्षक विजय सिंह का एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उनके द्वारा फरियादियों और जनता के प्रति कथित रूप से आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किए जाने का मामला सामने आया है। वायरल ऑडियो को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। और लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।
ऑडियो में कथित तौर पर उपनिरीक्षक विजय सिंह यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं। कि “सरकार तनख्वाह देती है। जनता के काम के लिए नहीं। इसके अलावा फरियादियों के प्रति जिस तरह के शब्दों का प्रयोग बताया जा रहा है। उससे आम जनता में नाराजगी देखने को मिल रही है।
एक तरफ जहां जौनपुर के पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह लगातार जनता की समस्याओं के समाधान, बेहतर पुलिसिंग और आम नागरिकों को न्याय दिलाने के लिए प्रयासरत हैं। वहीं ऐसे कथित बयानों से पुलिस विभाग की छवि को नुकसान पहुंचने की आशंका है।
जनता का कहना है। कि पुलिस की वर्दी विश्वास और सुरक्षा का प्रतीक होती है। थाने पर आने वाला हर फरियादी न्याय की उम्मीद लेकर आता है। ऐसे में यदि किसी पुलिसकर्मी द्वारा जनता के प्रति इस प्रकार की सोच रखी जाती है। तो यह गंभीर विषय है।
अब सवाल यह उठता है। कि क्या वायरल ऑडियो की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। क्या दोष सिद्ध होने पर संबंधित उपनिरीक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी।
स्थानीय लोगों और पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह से मांग की है। कि मामले की जांच कराकर ऐसे आचरण पर सख्त कदम उठाया जाए, ताकि जनता का पुलिस पर विश्वास और मजबूत हो सके।







