वाराणसी
वाराणसी नशामुक्त समाज के संकल्प को साकार करते हुए वाराणसी पुलिस ने ड्रग माफियाओं की कमर तोड़ दी है। ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत पुलिस ने ₹3.50 करोड़ मूल्य के लगभग 700 किलोग्राम मादक पदार्थों को धू-धू कर जला दिया। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के नेतृत्व में यह कार्रवाई अपराध जगत में कड़ा संदेश है।
इस विशेष अभियान को धरातल पर उतारने में गोमती जोन की डीसीपी नीतू काद्दयान , जिन्हें अक्सर उनकी सख्त कार्यशैली के कारण ‘ लेडी सिंघम’ कहा जाता है, अहम भूमिका निभाई है। रामनगर स्थित श्री गणेश प्लाइवुड इंडस्ट्री में ड्रग डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 71 मुकदमों से जुड़ी हेरोइन, गांजा और अन्य नशीले पदार्थों को इंसीनरेटर में भस्म कर दिया गया।
पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल और डीसीपी लेडी सिंघम की सक्रियता ने स्पष्ट कर दिया है कि वाराणसी में नशे का कारोबार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की मौजूदगी में हुई यह पारदर्शी कार्रवाई पुलिस की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला











Users Today : 8
Users This Year : 24726
Total Users : 37319
Views Today : 17
Total views : 73455