चन्दौली चकिया
कोतवाली क्षेत्र के लतीफशाह-गांधीनगर मार्ग पर गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब हल लेने जा रहे एक ट्रैक्टर पर अचानक विशालकाय पेड़ गिर पड़ा। हादसे में ट्रैक्टर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक विशाल तिवारी बाल-बाल बच गए। उन्हें मामूली चोटें आई हैं।
जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के उसरी गांव निवासी विनोद पांडेय का ट्रैक्टर गुरुवार सुबह कृषि कार्य के लिए हल लेने जा रहा था। इसी दौरान लतीफशाह-गांधीनगर मार्ग पर अचानक सड़क किनारे खड़ा एक विशालकाय पेड़ ट्रैक्टर पर गिर पड़ा। पेड़ गिरते ही जोरदार आवाज हुई और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक विशाल तिवारी की सतर्कता के कारण बड़ा हादसा टल गया।
हालांकि ट्रैक्टर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन चालक को केवल हल्की चोटें आईं।घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग के डिप्टी रेंजर आनंद दुबे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से पेड़ को काटकर सड़क से हटाया गया, जिससे मार्ग पर आवागमन पुनः सुचारु हो सका।
वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही समाजसेवी राहुल पांडेय भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया। ग्रामीणों ने समय रहते राहत कार्य शुरू किए जाने पर संतोष व्यक्त किया।हादसे के चलते कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात बाधित रहा, लेकिन वन विभाग और स्थानीय लोगों के संयुक्त प्रयास से स्थिति जल्द ही सामान्य कर दी गई।











Users Today : 0
Users This Year : 24728
Total Users : 37321
Views Today :
Total views : 73459