मथुरा
आपको बता दें कि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज के द्वारा इक्यासी दिवासीय गविष्टि (गो – रक्षार्थ – धर्मयुद्ध) शंखनाद यात्रा दिनांक 3मई से 24 जुलाई तक चल रही उत्तर प्रदेश की यात्रा में दिनांक 11 जून को दोपहर एक बजे होटल देवी कृपा स्वाति पैलेस सादाबाद रोड़ बलदेव में विशाल सभा आयोजित हो रही है
इसमें पुज्य जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज के साथ हजारों ऋषि-मुनि, गौ रक्षक, गौ पुत्र और गौ सेवक पधारेंगे। तथा ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज, राष्ट्रीय संगठन मंत्री गौ पुत्र सत्यवीर सिंह चौधरी, गौ पुत्र वीरेंद्र तोमर, गौ पुत्र गोकुलेश तेहरिया, गौ पुत्र अजय बौहरे, गौ पुत्र उमेश अग्रवाल, गौ पुत्र विपिन ब्रजवासी, गौ पुत्र सर्वेश व्यास और बलदेव टीम,राया टीम, सादाबाद टीम, हाथरस टीम, आगरा टीम,मांट टीम, मथुरा टीम और समस्त ब्रजवासियों का आगमन रहेगा।
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए पुज्य जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज के मुखारविंद से शंखनाद होगा।











Users Today : 28
Users This Year : 24717
Total Users : 37310
Views Today : 106
Total views : 73437