सकलडीहा,
कोतवाली क्षेत्र के तेनुवट गांव के समीप निजी तालाब की खोदाई के लिये दो जेसीबी और एक टै्रक्टर लगाया गया था। रविवार की देर शाम सूचना पर खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारकद दो जेसीबी और एक टै्रक्टर को संबधित दस्तावेज नहीं दिखाने पर सीज कर दिया। संयुक्त टीम की इस कार्रवाई से खलबली मची है।
तेनुवट गांव में निजी तालाब की खोदाई के लिये दो जेसीबी और एक टै्रक्टर लगाकर खोदाई कराया जा रहा था। इसी बीच ग्रामीणों की सूचना पर खनन अधिकारी सिद्धार्थ शंकर पांडेय और कोतवाल भूपेन्द्र निषाद ने खोदाई करा रहे लोगों से खनन से संबंधित दस्तावेज मांगे, लेकिन कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इसके बाद दोनों जेसीबी और एक ट्रैक्टर को जब्त कर सीज कर दिया गया।
यह निजी तालाब बनाने का कार्य पिछले कई दिनों से चल रहा था। जिसकी शिकायत खनन विभाग और स्थानीय पुलिस को मिली थी। इसके पूर्व में भी हाल ही में संयुक्त टीम ने डेढावल गांव में सरकारी तालाब में अवैध खनन करते हुए एक जेसीबी और चार ट्रैक्टर भी जब्त किए थे। इस संबंध में थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद ने बताया कि दो जेसीबी और एक ट्रैक्टर को पकड़ा गया है। किसी प्रकार की खनन का कोई आदेश नहीं होने पर सीज कर दिया गया।







