लखनऊ:
यूपी के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने गाजीपुर के कमलेश बिंद एनकाउंटर पर सवाल उठाए हैं। कहा कि विनीत राय हत्याकांड में मुख्य आरोपी अभी बचे हुए हैं। उन पर भी ऐसी ही कार्रवाई करके दिखाएं।
यह निषाद-बिंद समाज के साथ भेदभाव से भरा रवैया है। कुछ अधिकारी सरकार के खिलाफ माहौल बना रहे हैं। चुनावी साल में ऐसी घटनाएं नुकसानदायक साबित हो सकती हैं। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री योगी से शिकायत करूंगा।
वहीं, डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने साफ कहा कि गाजीपुर एनकाउंटर की जांच होगी। किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आती है, तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।







