गोण्डा।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर बेरोजगारी, खाद की किल्लत डीजल पेट्रोल की बेतहाशा मंहगाई, पेपर लीक प्रदेश में पीडीए समाज पर हो रहे अत्याचार उत्पीडन परीक्षा सेंटर दूर दूर जिलों में भेजने आदि मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने के क्रम में सपा के राष्ट्रीय सचिव निर्वतमान प्रत्याशी गौरा विधानसभा संजय विद्यार्थी को उनके आवास पर बडी़ संख्या में फोर्स लगाकर हाउस अरेस्ट किया गया।
संजय विद्यार्थी ने कहा कि वर्तमान सरकार इन मुद्दों पर पूरी तरह फेल है। आज किसानों को खाद नहीं मिल रही है,डीजल पेट्रोल की मंहगाई से रोजमर्रा की जरूरत के सामान सब मंहगे हो गए हैं किसान हैरान परेशान लाचार है। पेपर लीक से नौजवानों का भविष्य अंधकार में है। जो परीक्षाएं इस समय चुनाव को ध्यान में रखकर सरकार करा रही है उसका सेंटर दूर दूर जिलों में भेजकर छात्रों का शोषण करने का काम कर रही है।
समाजवादी सरकार में ही दवाई पढाई सस्ती होगी किसान खुशहाल होंगे नौजवानों को समय से नौकरी मिलेगी, विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम चौधरी ने भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण मंहगाई चरम पर है। जिला उपाध्यक्ष जीतू निषाद, जिला सचिव मोहनलाल यादव, विधानसभा अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग शिवकुमार प्रजापति, नरेन्द्र यादव, संजय कनौजिया, पवन यादव, शाहिद हुसैन,
हर्ष चौधरी, वसंत लाल यादव, दिलीप वर्मा, मोहम्मद इस्लाम, गणेश निषाद, अखिलेश गुप्ता, जोखुलाल गौतम, नीरज पाठक, बृजलाल यादव, सर्वेश साहू, राकेश यादव, सुनील शर्मा, इन्द्रजीत यादव, मुकेश जायसवाल, सालिक भारती, सतीश यादव, लालजी आर्या, शिवशंकर मौर्या, विजय बहादुर पाण्डेय, चन्दन यादव, शिवशंकर गुप्ता, जमाई खान, मनोज यादव, मनोज शर्मा, कर्म हुसैन,
कुलदीप यादव, हरि प्रसाद, आरिफ अहमद, विकास वर्मा, दिलशाद अहमद, मोनू ठाकुर, अजहर हुसैन, मुलायम यादव, अनिल गौतम, फुल चन्द जलवंशी, उमेश जायसवाल, मोहित यादव, सिराज इदरीशी बड़ी संख्या कार्यकर्ता उपस्थिति रहें।











Users Today : 23
Users This Year : 24712
Total Users : 37305
Views Today : 97
Total views : 73428