कैंट पुलिस ने तीन घरेलू गैस सिलेंडरों के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला की पहचान सरीता गुप्ता निवासी हुकुलगंज, थाना लालपुर-पांडेयपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने महिला को टीएस कंपाउंड के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से तीन घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए गए। इस संबंध में कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी की कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक राज किशोर पांडेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सत्य यादव, कांस्टेबल अतुल कुमार पांडेय तथा महिला कांस्टेबल श्वेता पांडेय और साक्षी द्वारा की गई।











Users Today : 23
Users This Year : 24712
Total Users : 37305
Views Today : 97
Total views : 73428