रोहनिया।
विश्व पर्यावरण दिवस पर बीएनएस महिला महाविद्यालय अखरी के कैम्पस में पर्यावरण ऋषि अनिल सिंह के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण पर पर्यावरण पेंटिंग प्रतियोगिता, संगोष्ठी, पर्यावरण जागरूकता रैली और पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ।प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड उत्तर प्रदेश, वन विभाग और सृजन सामाजिक विकास न्यास के साथ महाविद्यालय के प्रबंधक, प्राचार्य व छात्राओं ने भागीदारी निभाई।

मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक सुनील पटेल ने संगोष्ठी के दौरान पर्यावरण पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र के साथ सम्मानित किया। इसके बाद पर्यावरणविद् अनिल कुमार सिंह ने सभी छात्राओं व उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण और जल संरक्षण की शपथ दिलाई। उसके उपरांत कॉलेज के छात्रों द्वारा पर्यावरण जन जागरूकता रैली निकाली गई
जिसको रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय परिसर के कैंपस में सभी अतिथियों द्वारा फलदार एवं छायादार पौधा रोपण किया गया।इस दौरान क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी रोहित कुमार सिंह, डीएफओ स्वाती श्रीवास्तव, एसडीओ अरविंद कुमार, प्रबंधक संदीप सिंह, प्राचार्य आशुतोष विश्वकर्मा, समाजसेवी सुधीर सिंह, मनोज कुमार सिंह सहित महाविद्यालय के गुरुजन व छात्राएं मौजूद रहीं।











Users Today : 9
Users This Year : 24727
Total Users : 37320
Views Today : 20
Total views : 73458