वाराणसी
शुक्रवार को बकरा ईद त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर लोहता थाना क्षेत्र के कोटवां चौकी परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र के लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील की।
बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी दिगंबर उपाध्याय ने कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने या माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कहीं कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस के सीयूजी नंबर पर गोपनीय तरीके से दें।

उन्होंने नमाज अदा करने को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा कि मस्जिदों में जगह कम होने पर नमाज दो चरणों में पढ़ी जाए, लेकिन खुले स्थानों या सड़कों पर नमाज अदा न की जाए ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
बैठक के दौरान स्थानीय लोगों ने कोटवां क्षेत्र में खुले नाले के जाम होने की समस्या उठाई, जिस पर संबंधित अधिकारियों द्वारा जल्द सफाई कराने का आश्वासन दिया गया।
इस अवसर पर कोटवां चौकी इंचार्ज मो. परवेज, उपनिरीक्षक शशिकांत मिश्रा, उपनिरीक्षक राज दर्पण तिवारी, उपनिरीक्षक विपिन सिंह, कास्टेबल पवन कुमार सहित पूरी पुलिस टीम मौजूद रही। पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।
थाना प्रभारी दिगंबर उपाध्याय ने कहा कि लोहता पुलिस हर परिस्थिति में क्षेत्रवासियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।
इस मौके पर क्षेत्र के कोटवां ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रिज़वान, सरहरी ग्राम प्रधान राजेंद्र पटेल, समाज सेवी तेजू यादव, छितौनी ग्राम प्रधान विजय जायसवाल, जिला पंचायत पद प्रत्याशी राज मिश्रा, मोनू सिंह, समेत हिंदू मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग शामिल रहे।











Users Today : 18
Users This Year : 24792
Total Users : 37385
Views Today : 48
Total views : 73577