वाराणसी के राजातालाब में युवाओं की टीम लगातार समाज सेवा कार्य कर रहा है कभी भटक रहे लोगो को अपने बाइक से घर तक पहुँचाना, तो कभी भूखे को खाना खिलाना, जरूरत मन्दो में उपयोगी सामानो का वितरण, तालाबो की साफ सफाई सहि पशु-पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था करता है।
अब युवाओं की टीम ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए राजातालाब के समाजसेवी शुभम शर्मा ने अपना युवा टीम के युवाओं के साथ निःशुल्क पेयजल उपलब्ध कराने को लेकर स्टेशन रोड राजातालाब पर प्याऊ का भव्य शुभारंभ किया राहगीरों ने युवा की इस पहल का सराहना करते हुए कहा कि यह बहुत ही अच्छी पहल है।
सभी समाजसेवी संस्थाओं व सम्पन्न परिवारों को इन युवाओं की उत्साह बढ़ाने का का कार्य करना चाहिए। समाजसेवी शुभम शर्मा ने बताया कि गर्मी का महीना, दोपहर बारह बजे का समय आसमान से मानों आग की बारिश हो रही है।







