चन्दौली दुल्हीपुर
रोमांचक फाइनल मुकाबले में पी.सी.ए. रामनगर ने पूर्वांचल स्पोर्ट्स को शिकस्त देकर खिताब अपने नाम कर लिया। बी.पी. स्कूल दुल्हीपुर के मैदान में पहले बल्लेबाजी करते हुए पी.सी.ए.रामनगर ने 20 ओवरों में 5 विकेट पर 222 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसमें इशू ने मात्र 36 गेंदों पर 6 छक्कों और 7 चौकों की मदद से नाबाद 82 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जबकि लक्ष्मण ने भी 56 गेंदों पर नाबाद 71 रन बनाए; पूर्वांचल की ओर से गेंदबाजी में राजीव ने 2 विकेट चटकाए और कप्तान विभाष ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट लिया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पूर्वांचल स्पोर्ट्स की टीम संघर्ष करती नजर आई,
हालांकि वीरेंद्र प्रताप ने शानदार खेल दिखाते हुए 37 गेंदों में 7 चौकों और 4 छक्कों की बदौलत सर्वाधिक 61 रन बनाए, जबकि मोहम्मद इनामुद्दीन ने 22 रन और राजीव ने 14 रनों का योगदान दिया, लेकिन टीम लक्ष्य से पीछे रह गई। पी.सी.ए. रामनगर की जीत में घातक गेंदबाजी करने वाले शमशेर को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।प्रतियोगिता के दौरान अनुभवी अंपायर गणेश और शिवम ने निष्पक्षता से अंपायरिंग की भूमिका निभाई।
मैच की समाप्ति के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि उरूज़ हैदर व आले अब्बास ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के अंत में आयोजक शौजब हुसैन ने मैच को सफल बनाने के लिए उपस्थित सभी खिलाड़ियों, अतिथियों और दर्शकों का धन्यवाद किया।







