वाराणसी
कमिश्नरेट वाराणसी के जंसा थाने में तैनात ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ उप निरीक्षक पवन कुमार यादव का तबादला थाना मिर्जामुराद, गोमती जोन कर दिया गया है। लंबे समय तक जंसा कस्बा चौकी इंचार्ज और थाने में अटैच रहकर उन्होंने पुराने लंबित मामलों का दिन-रात मेहनत कर निस्तारण कराया।
थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा व पूरे स्टाफ ने माला पहनाकर और अंगवस्त्र देकर उन्हें विदाई दी। थाना प्रभारी ने कहा पवन यादव जैसे नेक और ईमानदार अधिकारी की कमी खलेगी। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।







