चंदौली धानापुर थाना
क्षेत्र में गंगा नदी में नहाते समय एक 16 वर्षीय किशोर डूब गया। घटना बुद्धपुर गांव के पास हुई, जहां ग्रामीण और क्षेत्रीय गोताखोर उसकी तलाश में जुटे हैं। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।
जानकारी के अनुसार, बुद्धपुर निवासी मंगल यादव (16 वर्ष) पुत्र किशुनदेव यादव प्रतिदिन गंगा घाट पर भैंस चराने के बाद स्नान करने जाता था। सोमवार सुबह स्नान के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और लापता हो गया।
मंगल अपने दो भाइयों में बड़ा था। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। उसके पिता किशुनदेव यादव निजी वाहन चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
युवक के गंगा में डूबने की सूचना मिलते ही धानापुर थाना प्रभारी त्रिवेणी लाल सेन पुलिस बल के साथ गंगा घाट पर पहुंचे। उन्होंने क्षेत्रीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू कराई।
थाना प्रभारी त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश की जा रही है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) को भी सूचित कर दिया गया है और जल्द ही उन्हें बुलाया जा रहा है।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी









Users Today : 0
Users This Year : 24774
Total Users : 37367
Views Today :
Total views : 73529