चन्दौली डीडीयू नगर
लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए प्रो संजय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर न केवल एक धार्मिक आस्था का केंद्र है अपितु भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक शक्ति का केंद्र है,।
यह स्वाभिमान पर्व आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र के समृद्ध इतिहास पर गर्व करने के लिए प्रेरित करता है। इस पर्व का आयोजन ‘जहां आस्था बुलंद होती है, वहां इतिहास झुक जाता है’ के सिद्धांत पर आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम का संचालन प्रो अरुण पाण्डेय ने किया व धन्यवाद ज्ञापन प्रो भावना ने किया।







