सपा नेता हाजी खलील ने 20 साल छोटी लड़की से किया चौथा निकाह
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से समाजवादी पार्टी के नेता हाजी खलील का कारनामा सामने आया। सपा नेता हाजी खलील (70 उम्र) ने अपने से 50 साल छोटी लड़की यासमीन से चौथा निकाह किया और उसकी उम्र महज 20 साल है।
शौर्य की आवाज के रिपोर्ट के अनुसार, सपा नेता हाजी खलील की पहले से ही तीन बीवियाँ और 11 बच्चे हैं। सपा नेता के चौथे निकाह के बाद दूसरी बीवी नाजरीन अपने बेटे के साथ मंगलवार (5 मई 2026) को कमिश्नर ऑफिस पहुँचीं और लिखित शिकायत दी।
शिकायत के मुताबिक, दूसरी बीवी ने आरोप लगाया कि उनका शौहर हर बीवी से बच्चा पैदा करता है और फिर कुछ समय बाद उन्हें छोड़ देता है। और अब 50 साल छोटी उम्र की लड़की से निकाह कर घर ले आया है।
दूसरी बीवी ने बताया कि चौथे निकाह का विरोध करने पर शौहर हाजी ने उसे मारने की धमकी दी। एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने जाँच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। हाजी खलील की पहली बीवी से 8 बच्चे और तीसरी बीवी से कोई बच्चा नहीं है, इसलिए उसने चौथा निकाह किया।
हाजी खलील पर गाजियाबाद के कैला भट्टा इलाके में करीब 30 करोड़ रुपए की नगर निगम की जमीन पर अवैध कब्जा कर मदरसा, मस्जिद और दुकानें बनवाई थी, जिन्हें बाद में पट्टे पर दे दिया गया।











Users Today : 1
Users This Year : 24840
Total Users : 37433
Views Today : 1
Total views : 73633