वाराणसी।
उ0प्र0 राज्य महिला आयोग, लखनऊ की मा0 सदस्य गीता विश्वकर्मा की अध्यक्षता में घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना,जमीनी विवाद और महिला उत्पीड़न की घटनाओं की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने हेतु जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन 07 मई को पूर्वाह्न 11 बजे से सर्किट हाउस सभागार में किया जाएगा।जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज मिश्र ने जनपद की समस्त महिलाओं से अपील किया है कि उक्त जनसुनवाई में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं प्रस्तुत करें।







