वाराणसी, 6 मई 2026:
वाराणसी कैन्ट विधानसभा के विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने प्रत्येक बुधवार की भांति भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संसदीय जनसंपर्क कार्यालय, गुरुधाम में जनसुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे,
जिनकी व्यक्तिगत, सामाजिक एवं क्षेत्रीय समस्याओं को विधायक ने गंभीरतापूर्वक सुना। विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनसुनवाई प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 4.30 बजे तक लगातार चली।
जेपीस नगर, ककरमत्ता निवासी भक्ति शेखर मलिक ने बताया कि उनकी गली में बंद पड़े बिजली का हाईटेंशन तार लोगों के घर के अंदर तथा ऊपर से गया हुआ है, जिसपर विधायक जी ने अधीक्षण अभियंता से वार्ता कर तार को अविलम्ब हटाने व व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।
प्रार्थी प्रणव कुमार सिन्हा ने अपनी पुत्री ईशा सिन्हा के चिकित्सकीय आधार पर सोनभद्र से वाराणसी के केंद्रीय विद्यालय में स्थानांतरण हेतु अनुरोध किया, जिस पर विधायक ने डी. सी. केंद्रीय विद्यालय से बात कर मानवीय आधार पर स्थानांतरित करने हेतु निर्देशित किया। नगवां निवासी संदीप गुप्ता ने उनकी जमीन पर न्यायालय में चल रहे
मुकदमे के दौरान विपक्षी के ऊपर चोरी से दीवाल तोड़कर अवैध रूप से उनके हिस्से पर कब्जा करने का आरोप लगाया, जिसपर विधायक द्वारा थानाध्यक्ष मंडुआडीह को मामले की जाँच कर आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया।
विधायक ने कुल लगभग 68 लोगों की समस्याओं को सुना और समाधान हेतु निर्देश दिए। इस अवसर पर जनसुनवाई में सहयोग हेतु विधायक के साथ कुशाग्र श्रीवास्तव, अभिषेक, शिवांग व रितिक मिश्रा भी उपस्थित रहे।











Users Today : 1
Users This Year : 24840
Total Users : 37433
Views Today : 1
Total views : 73633