क्रूरता की हद: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में बिजोलिया के सीता कुंड जंगल से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है।
यहां एक कलयुगी कुमाता ने 15 से 20 दिन के मासूम को मौत के घाट उतारने की कोशिश की। महिला मासूम को लेकर आई उसके मुंह में पत्थर भरकर फेवीक्विक से चिपकाकर उसे पत्थरों के बीच फेंक कर फरार हो गई।
घटना का खुलासा तब हुआ जब पास बकरी चरा रहे बच्चों ने नवजात बच्चे की कराहने की आवाज सुनी। इसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने बच्चे के मुंह से पत्थर निकालने के बाद बच्चे को बचाया।







