मिर्ज़ापुर
अग्रवाल नवयुवक समिति की तरफ से रविवार, 3 मई को अग्रसेन भवन मे निशुल्क मेडिकल कैंप बहुत ही सफल आयोजन किया गया, जिसमें शहर के प्रमुख डॉक्टर की पूरी टीम उपलब्ध रही। मुख्य रूप से डॉक्टर विकास दी कांबले जनरल मेडिसिन, डॉक्टर तृप्ति उपाध्याय गुप्त एवं कुष्ठ रोग, डॉक्टर दिग्विजय मिश्रा हड्डी रोग,
वैभव मिश्रा हृदय रोग, डॉक्टर स्मिता सिंह प्रसूति एवं स्त्री रोग, विजय तिवारी नेत्र रूप आदि सभी डॉक्टर उपलब्ध रहे तथा मेदांता ग्रुप द्वारा खून की जांच भी बहुत ही निम्नतम दर्पण रखी गई थी। अग्रवाल समाज से और शहर से लगभग 350 लोगों ने इस मेडिकल कैंप का लाभ लिया। मेडिकल कैंप में मुख्य रूप से अध्यक्ष नितिन अग्रवाल द्वारा बताया गया कि समय-समय पर इसी प्रकार का मेडिकल कैंप समाज के लिए हम करते रहेंगे,
जिससे जरूरतमंद लोगों को लाभ मिल सके। कैंप में सचिव पीयूष अग्रवाल, भवन मंत्री नीतीश अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, अर्पित अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, निशांत अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, अविनाश अग्रवाल के अलावा, शान समिति से अनिल अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, अलावा काफी संख्या में समाज से सदस्य उपस्थित थेl यह जानकारी अध्यक्ष नितिन अग्रवाल अग्रवाल नवयुवक समिति ने दी है।







