लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के केंद्रीय कार्यालय नॉर्थ एवेन्यू में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में वाराणसी से पहुंची डॉ. प्रीति उपाध्याय, जो पूर्व में भी लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास महिला मोर्चा पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष रह चुकी हैं, ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा, माननीय चंद्रप्रभा भाटिया जी से मुलाकात की।
पार्टी विस्तार पर हुई चर्चा
इस मुलाकात के दौरान डॉ. प्रीति उपाध्याय और माननीय चंद्रप्रभा भाटिया जी के बीच पार्टी के विस्तार और संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा हुई। डॉ. प्रीति उपाध्याय की कार्यशैली और कुशल संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए, पार्टी आलाकमान ने उन्हें पुनः लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास महिला मोर्चा पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने का निर्णय लिया।
पार्टी ने की सराहना
पार्टी आलाकमान ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में डॉ. प्रीति उपाध्याय के नेतृत्व में पार्टी को मिली सफलता की सराहना की। उनके नेतृत्व में पार्टी ने प्रदेश के हर जिले में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। इस नियुक्ति के बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के अध्यक्षों ने डॉ. प्रीति उपाध्याय को फोन पर बधाई दी और उन्हें अपने-अपने जिले में आमंत्रित किया।
आगे की रणनीति पर काम शुरू
नियुक्ति के बाद डॉ. प्रीति उपाध्याय ने कहा कि वह पार्टी को और मजबूत बनाने और संगठन को विस्तार देने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगी। वह जल्द ही पूर्वी उत्तर प्रदेश में पार्टी की नई रणनीति और कार्यक्रमों की घोषणा करेंगी, जिसका उद्देश्य पार्टी को और अधिक मजबूत और प्रभावी बनाना होगा।
रिपोर्ट- सुरेश कुमार शर्मा











Users Today : 28
Users This Year : 24717
Total Users : 37310
Views Today : 106
Total views : 73437