वाराणसी रोहनिया विधानसभा के अखरी बाजार में जीएसटी बचत उत्सव के अंतर्गत व्यापारियों और दुकानदारों से सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश व भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने मुलाकात कर जीएसटी को लेकर चर्चा किया और उन्हें सभी को शुभकामनाएं दी और कहा इस दौरान मोदी जी के आह्वान पर स्वदेशी सामानों, जिसमें भारत के नौजवान का पसीना और मिट्टी की सुगंध है,

उन्हें बेचने का आग्रह व उत्सवों के शुभ अवसर पर देशवासियों को ‘जीएसटी बचत उत्सव’ के रूप में अभिनव उपहार प्रदान करने के लिए वाराणसी के सांसद एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पुन: धन्यवाद देता हूँ। इस कार्यक्रम के दौरान मिलन मौर्या, भईयालाल राजभर, सुभाष पटेल, सुरेंद्र राजभर, श्याम पटेल, अवधेश राजभर, मनोज राजभर, रोशन सोनकर, विजेंद्र सोनकर, राजू प्रजापति एवं अजय विश्वकर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।







