मीरजापुर
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी आपरेशन के नेतृत्व में थाना अहरौरा पुलिस टीम ने 21अप्रैल 2026 को थाना अहरौरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-202/2025 धारा 3(1) उ.प्र. गिरोहबन्द
एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधि. से सम्बन्धित ₹ 25 हजार के ईनामियां वांछित अभियुक्त पंकज कश्यप पुत्र मदन कुमार निवासी शास्त्री पार्क उस्मानपुर जनपद पूर्वी दिल्ली, दिल्ली को थाना अहरौरा क्षेत्रांतर्गत लखनियादरी तिराहा के पास से गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना अहरौरा नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को न्यायालय/जेल भेजा गया।
आपराधिक इतिहास देखें तो
मु0अ0सं0-55/2025 धारा 60/63 आबकारी अधि. 318(4),319(2),336(3),338,340(2),317(2) बीएनएस थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर मे दर्ज है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम मे उप निरीक्षक संजय कुमार सिंह मय पुलिस टीम थाना अहरौरा शामिल रहे।
रिपोर्ट – भोलानाथ यादव











Users Today : 0
Users This Year : 24728
Total Users : 37321
Views Today :
Total views : 73459