मीरजापुर
मंगलवार, 14 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज के नेतृत्व में मीरजापुर के प्रत्येक बूथो पर भारत रत्न बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर की जयंती के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया और मिष्ठान वितरण किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने जिला कार्यालय, कोन मंडल के कमासीन, बारी गांव, चेकसारी एवं बल्लीपुरवां में आयोजित कार्यक्रम में पहुँच कर बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पार्चन एवं माल्यार्पण किया। भाजपा जिला कार्यालय पर कार्यक्रम उपरांत जिलाध्यक्ष ने अपने वक्तव्य में कहा कि भारत के संविधान निर्माता और समाज सुधारक डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर (बाबा साहेब) की जीवनी केवल एक व्यक्ति का संघर्ष नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों के मानवाधिकारों की जीत की गाथा है।
बाबा साहेब का जीवन हमें सिखाता है कि शिक्षा वह हथियार है जिससे दुनिया बदली जा सकती है। उन्होंने न केवल दलितों, बल्कि समाज के हर वंचित वर्ग और महिलाओं के लिए न्याय का मार्ग प्रशस्त किया।
उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष उदयभान तिवारी, आईटी संयोजक अमित कुमार सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य भाजपा वीरेन्द्र कुमार मौर्य वीरू, जिलाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा राजन वर्मा, रामगोपाल वर्मा, रतन कुमार सिंह, विजय शक्ति दूबे, महेन्द्र पाल, शक्ति केन्द्र संयोजक कौशलेश तिवारी, कमलचन्द मौर्य, संतोष कुमार, धर्मेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी पं0 भावेश शर्मा ने दिया।
रिपोर्ट – भोलानाथ यादव











Users Today : 29
Users This Year : 24718
Total Users : 37311
Views Today : 107
Total views : 73438