चंदौली दुल्हीपुर करवत स्पोर्ट्स अकैडमी के तत्वावधान में शानदार खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के युवाओं और खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
महोत्सव के दौरान खो खो, कबड्डी, आर्म रैसलिंग, दौड़ प्रतियोगिता, रसा कसी, श्लो साइकलिंग, हाई जंप, लॉन्ग जंप,दौड़ सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। खेल के आयोजक नीरज पटेल ने बताया कि प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, जिसमें खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ भाग लिया।कार्यक्रम के अंत में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला और युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।आयोजकों ने बताया कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देना है।
महोत्सव में बड़ी संख्या में दर्शकों की उपस्थिति रही, जिससे पूरे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी







