चंन्दौली बबुरी।
एनएफएल ने किया पीएम प्रणाम योजना जागरूकता कार्यक्रम- दिनाँक 26 मार्च 2026 को पीएम प्रणाम ( कृषि प्रबंधन में वैकल्पिक पोषक तत्वों का संवर्धन (बढ़ावा) योजना के अंतर्गत एनएफएल विक्रेता मेसर्स बिजेंदर फर्टिलाइजर्स – नई बाज़ार सकलडीहा (चन्दौली) के पीएम् – प्रणाम योजना के अन्तर्गत किसान संगोष्ठी का आयोजन क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी के अन्तर्गत किया गया ,
जिसमे कृषि विज्ञान केंद्र – चन्दौली से वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ अमित कुमार सिंह जी ने कृषि में संतुलित रासायनिक उर्वरक के साथ दुसरे उपलब्ध विकल्पों जैसे – जैविक खाद , हरी खाद , सिटी कम्पोस्ट और प्राकृतिक खेती के बारे में किसानो का मार्गदर्शन किया फसल विविधीकरण, किसान उत्पादक कंपनी, मशरूम उत्पादन तकनीक एवं भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया ,
इस आयोजन में आस – पास के लगभग ८० किसानों ने भाग लिया I कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रबंधक वाराणसी राजकुमार ने भी कंपनी की विभिन्न उत्पादों के बारे में और किसानों के लिए चल रही परियोजनाओं के बारे में बताया जिला प्रभारी एनएफएल चंदौली डॉ विनोद सिंह ने पीएम प्रणाम योजना एवं कंपनी की विभिन्न गतिविधियों के बारे में किसानों को अवगत कराया साथी कंपनी के पदाधिकारियों ने भी कंपनी के विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में किसानों को विस्तृत रूप से अवगत कराया |











Users Today : 0
Users This Year : 24728
Total Users : 37321
Views Today :
Total views : 73459