गंगटोक।
में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। राज्य के कई हिस्सों में भूस्खलन (लैंडस्लाइड) की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे प्रमुख सड़कें बाधित हो गई हैं।उत्तरी सिक्किम के क्षेत्र में हालात ज्यादा गंभीर बने हुए हैं, जहां लैंडस्लाइड के कारण रास्ते पूरी तरह बंद हो गए हैं। इसके चलते करीब 150 से 200 पर्यटक इलाके में फंस गए हैं।
प्रशासन के अनुसार, फंसे हुए पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया है। उन्हें के कैंप और स्थानीय गुरुद्वारे में शरण दी गई है, जहां खाने-पीने और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। स्थानीय प्रशासन और राहत एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और मौसम में सुधार होते ही फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की तैयारी की जा रही है। लगातार बारिश और भूस्खलन की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने लोगों और पर्यटकों को अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।











Users Today : 3
Users This Year : 24731
Total Users : 37324
Views Today : 6
Total views : 73465